पेट के गैस को निकालने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।इससे आपको दर्द और ऐंठन से भी तुरंत राहत मिलेगा।यह उपाय आपके रसोई में ही उपलब्ध हैं।
लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने रहने और अस्वस्थ खान-पान के कारण अधिकतर लोगों को गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है। गैस पेट में दर्द, ऐंठन और कब्ज का कारण भी बन सकता है। पेट में गैस बनने पर अधिकतर लोग खाली पेट गैस की दवा लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन गैस की दवाई खाने से शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू उपाय आजमाकर भी पेट की गैस को निकाल (Pet Mein Gas Banne ke Upay) सकते हैं।
1.जीरा पानी-Cumin Water
जीरा पानी भी पेट की गैस को निकालने के लिए एक अच्छा घरेलू उपाय साबित हो सकता है। दरअसल, जीरा एसिड न्यूट्रलाइजर के रूप कार्य करता है। जीरा पाचन से संबंधित समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। रोजाना जीरा पानी पीने से आपको पेट दर्द में भी आराम मिल सकता है।
2.छाछ-Buttermilk for Stomach Gas
आयुर्वेद में छाछ को काफी लाभकारी बताया गया है। छाछ पेट को ठंडक देता है, साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद कर सकता है। अगर आपको पेट में गैस बनती है, तो आप रोजाना छाछ पीना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास घर पर बना छाछ लें। इसमें काली मिर्च और जीरा का पाउडर मिलाएं। अब इस छाछ को पी लें। छाछ पीने से पेट की गैस से बहुत जल्दी राहत मिलेगी। आप छाछ खाना खाने के बाद पी सकते हैं।(Pet Mein Gas Banne ke Upay)
3.केला-Banana Help Stomach Gas
केला भी पेट की गैस को निकालने में मदद कर सकता है। अगर आपको अकसर ही गैस बनती है, तो अपनी डाइट में केला शामिल कर सकते हैं। केले में नैचुलर एंटासिड होता है, जो एसिड रिफ्लक्स को रोकने में मदद कर सकता है। पेट की गैस को निकालने के लिए रोजाना एक केले का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा केला कब्ज और अपच से भी छुटकारा दिला सकता है।
4.एप्पल साइडर विनेगर-Apple Cider Vinegar for Stomach Gas
अगर आपके पेट में गैस बन रही है, तो आप इसे निकालने के लिए सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें, इसमें 1-2 चम्मच सेब का सिरका डालें। अब इस पानी को पी लें। रोजाना इस मिश्रण को लेने से आपको गैस से काफी हद तक राहत मिल सकती है। साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा।
5.हींग-Hing for Stomach Gas
पेट की गैस को निकालने के लिए हींग भी एक बेहतरीन घरेलू उपाय के तौर पर काम करता है। पेट में गैस बनने पर आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें भुना हुआ हींग और काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। अब इस पानी को पीने से आपको गैस से तुरंत आराम मिल सकता है। यह घरेलू उपाय पेट की अन्य समस्याओं को भी दूर करने में मदद कर सकता है। आप खाने में भी हींग डाल सकते हैं।(Pet Mein Gas Banne ke Upay)
अगर आप पेट के गैस से परेशानी हैं,तो आप जीरा पानी, छाछ,केला,सेब का सिरका या हींग जैसे घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन घरेलू उपायों को आजमाने से आपको गैस से तुरंत राहत मिल सकती है।साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।
अस्वीकरण:सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है।यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें,INDIA HEALTH GURUइस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।